फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली: पांच भाषाओं में मिलेगी काशी की विशिष्टता की जानकारी, विदेशी पर्यटकों के लिए खास तैयारी

Thu, 19 Oct 2023 12:08 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देव दीपावली पर काशी आने वाले विदेशी पर्यटकों को काशी की विशिष्टता की जानकारी बुकलेट के जरिये दी जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग पांच भाषाओं में बुकलेट तैयार कर रहा है। हिंदी-अंग्रेजी के साथ ही सिंहली, जापानी और चीनी भाषा में ये बुकलेट तैयार कराई जा रही है
विज्ञापन
देव दीपावली की भव्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली पर काशी आने वाले विदेशी पर्यटकों को काशी की विशिष्टता की जानकारी बुकलेट के जरिये दी जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग पांच भाषाओं में बुकलेट तैयार कर रहा है। हिंदी-अंग्रेजी के साथ ही सिंहली, जापानी और चीनी भाषा में ये बुकलेट तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से ये बुकलेट टूर ऑपरेटरों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस बुकलेट में काशी की विशिष्टता के साथ यहां के पर्यटन स्थल और धरोहरों की पूरी जानकारी होगी। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत के मुताबिक देव दीपावली पर बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक आते हैं। इनमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका के पर्यटक सबसे ज्यादा होते हैं। इन पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची के साथ जरूरी मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें