फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11 छात्रों को आधुनिक कृषि अनुसंधानों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, शाहंशाहपुर में बृहस्पतिवार को शैक्षणिक नवाचार और तकनीकी अनुभव का अनूठा संगम देखने को मिला। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के मृदा एवं जल संरक्षण इंजीनियरिंग (एमटेक) के 11 छात्रों ने भ्रमण किया। उनको प्रयोगशाला से प्रक्षेत्र तक हो रहे आधुनिक कृषि अनुसंधानों एवं इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों से अवगत कराया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह ने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वर्मी-कम्पोस्ट इकाई, मृदा नमी संरक्षण के उपायों, ड्रिप सिंचाई (टपक सिंचाई) तथा संरक्षित खेती की बारीकियों से अवगत कराया। मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बीज प्रसंस्करण इकाई की कार्यप्रणाली पर विस्तृत तकनीकी पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि छात्रों को सब्जी अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे नित नए विकास केवल तभी सार्थक हैं जब युवा शोधकर्ता अपनी इंजीनियरिंग विशेषज्ञता से इनमें आधुनिकता का समावेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें