फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पॉलिटेक्निक में नए सत्र में उद्योग आधारित कोर्स की होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इस बार से पाठ्यक्रम में 15 नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से उद्योग की मांग और नई टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। ये कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस जैसी हॉट फील्ड्स पर आधारित होंगे। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य पीके सिंह ने बताया कि उद्योगों में बदल रही मांग को लेकर पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत पहले चरण में ये सभी सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में लागू होंगे। बाद में अर्द्धसरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भी इन्हें बढ़ाया जाएगा, इससे छात्रों को बेहतर जाॅब मिलने के मौके बढ़ेंगे और तकनीकी शिक्षा भी मजबूत होगी। इस पाठ्यक्रम में प्रैक्टिकल थ्योरी से अधिक होगा। इससे व्यावहारिक कौशल बढ़ेगा और छात्रों को कोई भी चीज सीखने व समझने में आसानी होगी। अभी तक ऐसा नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें