फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मॉडल के रूप में होगा औद्योगिक क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उद्यमियों के साथ संगोष्ठी में डीएम और एसपी ने जानीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। जिले का औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश का मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन संकल्पित है। उद्यमियों को समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। बुधवार को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से फेज दो स्थित एसोसिएशन के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में ये बातें जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहीं।

डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासशील नीति के कारण औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं, रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि चंदौली नोएडा के बाद प्रदेश का सबसे विकसित औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। उद्यमी क्षेत्र के बेरोजगारों को अपनी इकाइयों में रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। औद्योगिक विकास के साथ ही क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखने पर भी जोर दिया जाता है। दोनों अधिकारियों ने परिसर में पौधरोपण भी किया। अंत में एसोसिएशन के संस्थापक सचिव स्व. जितेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विनम्र अग्रवाल, जयप्रकाश पांडेय, अजय राय, पंकज बिजलानी, चंद्रेश्वर जायसवाल, अमित गुप्ता, सौरभ शाह, अशोक सुलतानिया, आशीष गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सुनील यादव, जितेंद्र जैन, संजय लखवानी, राकेश जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, यूपीसीडा के एएम आरपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बोले, औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी गश्त
संगोष्ठी में एसपी आदित्य लांगहे ने कहा कि जिस तरह सैनिक सीमाओं पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। उसी प्रकार उद्यमी देश की आंतरिक जरूरत की पूर्ति के लिए दिन रात काम करते हैं। जब उद्यमी खुशहाल रहेंगे तो देश की जनता भी खुशहाल रहेगी। औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। कहा कि उद्यमियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। उद्यमी किसी भी मजदूर को अपनी इकाई में नियुक्त करने से पहले उसका पुलिस सत्यापन जरूर कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें