फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इंडो-इसराइल ट्रॉमा कोर्स का आज होगा उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन के समय किस तरह लोगों को ट्रॉमा सेटर पहुंचाया जाए, जहां उनका बेहतर इलाज हो सके। इसको लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में दूसरे इंडो-इसराइल ट्रॉमा कोर्स का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया गया है। इसके लिए इसराइल से पांच सदस्यीय चिकित्सकीय टीम बृहस्पतिवार को काशी पहुंच गई। आयोजन से पहले टीम के सदस्यों ने ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के इलाज, जांच आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

आपदा के समय बेहतर तरीके से प्रबंधन करने के उद्देश्य से शुरू ट्रॉमा कोर्स में 39 जीटीसी के जवान, एनडीआरएफ, पुलिस, पीएसी जवान, आरपीएफ, सीआरपीएफ से चयनित जवान प्रशिक्षण लेंगे। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बृहस्पतिवार को इसराइल से आई टीम के सदस्यों का स्वागत किया। आयोजन में इसराइल में रैमबैम एचसीसी के निदेशक प्रोफेसर माईकल (मिकी) हाल्बरथल व उनकी टीम के अन्य सदस्यों समेत एम्स नई दिल्ली के ट्रॉमा सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अमित गुप्ता आपदा प्रबंधन पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें