फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Flight:इंडिगो की फ्लाइट में 40 मिनट तक एसी बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिगो के वाराणसी-इंदौर विमान की एसी बुधवार रात काम नहीं करने से यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों के अनुसार लगभग 40 मिनट तक एसी ने काम नहीं किया। क्रू मेंबर्स से शिकायत के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एसी काम करना शुरू किया।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट से रात साढ़े आठ बजे इंदौर के लिए इंडिगो विमान 6ई 7538 ने उड़ान भरी। कुछ देर बाद ही एसी ने काम करना बंद कर दिया। इससे यात्री 40 मिनट तक गर्मी से बेचैन रहे। इसके बाद अपने आप एसी चलने लगा। टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी के अनुसार एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई कि इंडिगो की एसी काम नहीं कर रही है। वाराणसी से इंदौर की यात्रा करने वाली एक दंपती ने भी इसकी शिकायत दर्ज कराई।

वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी की कूलिंग नहीं, यात्री नाराज
नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में बुधवार रात एसी के कूलिंग करने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। ट्रेन के सी-11 कोच में 60 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे आशीष ने एक्स पर रेलवे बोर्ड से शिकायत की। यात्री के अनुसार दोपहर तीन बजे ट्रेन दिल्ली से खुली तभी एसी काम करना बंद कर दिया। शाम 4 बजे तक कूलिंग नहीं समझ में आई। बैचेनी और घबराहट से यात्री परेशान हो गए। क्रू मेंबर्स से शिकायत करने पर कहा गया कि पांच मिनट में एसी काम करने लगेगा, लेकिन एक घंटे बाद भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें