इंडिगो विमान कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक यात्री को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को इंडिगो से कोलकाता गए यात्री का लगेज लोड ही नहीं किया गया। इसकी जानकारी यात्री को कोलकाता पहुंचने पर हुई। इस पर यात्री ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई है।
सिंगरौली निवासी यात्री अनिल जायसवाल ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह इंडिगो 6ई 507 विमान से कोलकाता जाना था। बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान में लगेज लोड नहीं किया गया।
उधर, इंडिगो स्टाफ ने बताया कि कन्वेयर बेल्ट खराब होने के कारण सामान लोड होने में दिक्कत है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि एक्सरे मशीन का मरम्मत कार्य चल रहा था, कन्वेयर बेल्ट खराब नहीं है।