अंडर 20 महिला-पुरुष जूनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप थाईलैंड में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए भारतीय कुश्ती टीम के खिलाड़ी और दो मैनेजर शनिवार देर शाम दिल्ली रवाना हुए। घोषित भारतीय टीम में जौनपुर के एक खिलाड़ी सौरभ को जगह मिली है। भारतीय टीम के मैनेजर वाराणसी के गोरख यादव और प्रबल प्रताप सिंह को बनाया गया है। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि यह चैंपियनशिप 30 जून से 5 जुलाई तक खेली जाएगी। इसमें 79 किलो फ्रीस्टाइल में जौनपुर के बादशाहपुर तहसील निवासी कुश्ती खिलाड़ी सौरभ यादव खेलेंगे। सौरभ 2023 किर्गिज़स्तान में आयोजित सब जूनियर एशिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने जूनियर नेशनल छत्तीसगढ़ में स्वर्ण पदक और अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 2025 कांस्य पदक जीता था। संवाद