मंगलवार को वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली वाली ओखा द्वारिका एक्सप्रेस सुबह दस बजे की जगह दोपहर में 1:05 बजे रवाना हुई। इसी तरह साबरमती एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय से पांच मिनट की देरी से रवाना हुई। लेकिन, रास्ते में इसकी रफ्तार कम हो गई।
स्थिति यह हुई कि यह ट्रेन जौनपुर से अपने निर्धारित समय 3:31 बजे की जगह शाम 5:21 बजे रवाना हुई। वहीं, पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन से अपराह्न 3:35 बजे की जगह शाम 5:38 बजे रवाना हुई। जबकि, अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन स्पेशल पटना से रात 11:45 की जगह एक घंटे लेट से चलाई गई। ऐसे में यात्री कैंट रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते नजर आए।