पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर बुधवार सुबह मालगाड़ी के डब्बे पलटने से आवागमन बाधित हो गया था। दुर्घटना के करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह सात बजे सभी ट्रैकों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। बुधवार को अप और डाउन की दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को पटना और चोपन-गढ़वा के रास्ते चलाया गया। साथ ही अप और डाउन की करीब एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था।
गुरुवार को भी छह ट्रेनें निरस्त रहीं। रेलकर्मियों ने पूरी रात की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह सात बजे रूट क्लियर किया और ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। रेल प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।