कैंट स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि इनके अलावा छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
कैंट रेलवे स्टेशन के हेल्थ यूनिट में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नौ लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से वाराणसी वालेंट्री ब्लड डोनर ग्रुप (वीवीबीडी) बनाया गया। शिव प्रसाद मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा एवं रक्तमित्र परिवार फाउंडेशन सेंटर वाराणसी के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ कैंट रेलवेे स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने किया। रेलवे से हरिंद्र मीना,अशोक कुमार, नील कमल, सीआईटी धर्मेंद्र मिश्र, सुरेश पांडेय, रत्नाकर दूबेे, नवीन पांडेय, विजय बहादुर आदि लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।