फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: वाराणसी से वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग

Wed, 24 May 2023 10:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गर्मियों की छुट्टी में लोग भारी संख्या में दिल्ली समेत अन्य राज्यों से मां वैष्णो देवी धाम के दर्शन के लिए जाते हैं। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी से जम्मूतवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर कदम उठाती रहती है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी इनमें से एक है। मां वैष्णो देवी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी-जम्मूतवी के लिए 26 मई को रेलवे नई स्पेशल ट्रेन 04662/04661 शुरू कर रहा है।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार 26 मई को ट्रेन संख्या 04662 जम्मू तवी से रात 11:20 बजे रवाना होगी। अगले दिन 27 मई की रात 10:55 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04661 वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 7:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल के कोच होंगे। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीरामचरितमानस अब विश्व का सबसे लंबा गीत, बनारस के जगदीश के नाम हुआ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

28 से 30 मई तक वाराणसी से नहीं जाएगी जम्मूतवी एक्सप्रेस

जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 28 से 30 मई तक वाराणसी कैंट नहीं आएगी और जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिरोजपुर डिवीजन में एनआई (नॉन इंटर लाकिंग) कार्य के कारण पठानकोट में ही टर्मिनेट होगी। इसकी वजह से जम्मूतवी स्टेशन तक की यात्रा करने वालों यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना होगा।

अब ड्रेस में होंगे एसी कोच के अटेंडेंट

 बनारस और मऊ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के एससी कोच में अटेंडेंट ड्रेस पहनेंगे। यह व्यवस्था यात्रियों की सहूलियत के लिए लागू की गई है। पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बेडरोल कर्मियों की ड्रेल नीली रहेगी, लेकिन उसपर नारंगी रंग का जैकेट पहनेंगे। पूर्वोत्तर तकनीकी कर्मचारियों की ड्रेस नीली रहेगी। यह व्यवस्था बनारस रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों के एसी कोच में लागू रहेगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कर्मी ड्रेस में रहेंगे तो यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। कर्मचारी को पहचान कर आराम से अपनी मांग पूरी कराई जा सकेगी। बेडरोल कर्मचारियों की जैकेट पर एसी का लेबल लिखा रहेगा। ट्रेनों में तैनात कर्मचारियों की ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से निगरानी की जाएगी। उपस्थिति भी दर्ज की जा सकेगी। फीडबैक के आधार पर दूसरे स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों में व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें