फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति को समझना और उसे अपनाना होगा : मंत्री दयाशंकर

विज्ञापन
बीएचयू ​स्थित संगीत एवं मंच कला संकाय में काशी कला कुम्भ में विचार व्यक्ते मंत्री दयाशंकर । स्र
विज्ञापन
बीएचयू के काशी कला कुंभ कार्यक्रम के समापन पर आए प्रदेश में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि काशी वास्तव में कला की राजधानी है। यहां कण-कण में कला रची-बसी है। काशी ने कला क्षेत्रों में कई महान हस्तियों को जन्म दिया है, जिससे भारतीय संस्कृति समृद्ध हुई है। हमें बाहरी संस्कृति को अपनाने से पहले अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति को समझना और उसे अपनाना चाहिए। पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता मनोज सिंह ‘टाइगर’ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही भविष्य के कलाकार तैयार होते हैं। बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन सिंह ने कहा कि कला विद्यार्थियों के ओवरऑल विकास की आधारशिला है, जो व्यक्तित्व को सुंदर और संवेदनशील बनाती है। संकाय प्रमुख डॉ. संगीता पंडित ने कहा कि यह आयोजन काशी की उस गौरवशाली परंपरा को फिर स्थापित करता है, जहां कला केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन का उत्सव है।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें