आजमगढ़। सदर सीट से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी हुई है। जिसे संज्ञान में लेते हुए सिधारी थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सोशल मीडिया फेसबुक व व्हाट्सएप पर सदर सांसद निरहुआ के खिलाफ सिधारी थाना क्षेत्र के कघटर निवासी संजीव यादव उर्फ राजीव ने अभद्र टिप्पणी की है। सिधारी थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शनिवार को संजीव यादव उर्फ राजीव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। आरोपी की तलाश में इलाकाई पुलिस जुटी हुई है।