शिवपुर क्रिकेट एकेडमी में जश्न मनाते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराया। सांस रोक देने वाले इस मुकाबले की अंतिम गेंद पर जैसे ही भारत की जीत हुई क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वाराणसी शहर जश्न में डूब गया। भारत के मैच जीतते ही कई जगह युवा जश्न भी मनाने लगे। जमकर पटाखे फोड़े। एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।
शिवपुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों ने तिरंगा लहरा कर और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। लंका, अस्सी, सामने घाट, गोदौलिया, चौक क्षेत्र लहरतारा आदि क्षेत्रों में लोग नाचते झूमते देखे गए। भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय बाद क्रिकेट मैच को लेकर रविवार सुबह से क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच बना रहा।
अंतिम गेंद पर मिली टीम इंडिया को जीत
दोपहर डेढ़ बजे भारत-पाक का बहुप्रतिक्षित मैच शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमी टीवी के आगे जम गए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की पारी अंतिम गेंद तक पहुंच गई। अंतिम गेंद पर जैसे अश्विन ने चौका लगाया वैसे ही लोग सड़क पर आकर इस जीत का जश्न मनाने लगे। लोगों ने आतिशबाजी की और तिरंगे लहराए। कई जगह लोग नाचते झूमते देखे गए।