वाराणसी। आयकर की धारा 43 बी(एच) से व्यापारियों और करदाताओं को परेशानी होगी। इस संबंध में वित्त मंत्रालय को अवगत कराया जाएगा। इस नए कानून में समुचित परिवर्तन कराने के लिए एक ज्ञापन वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। यह बातें मंगलवार को कर विशेषज्ञों ने आयकर विभाग के सभागार में कहीं। इस दौरान नवागत प्रधान आयकर आयुक्त हरिगोविंद सिंह का स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के दो पूर्व अध्यक्षों व वरिष्ठ कर-अधिवक्ताओं सुभाष चंद व अरविंद शुक्ला को आयकर अपीलीय अधिकरण (वित्त मंत्रालय) द्वारा उनकी 40 वर्षों से अधिक की सक्रिय प्रैक्टिस के लिए प्राप्त सम्मान को सराहा गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हर्ष सिंह, लव कुश सिंह, सुरेंद्र नाथ पांडेय, अजय सिंह, आशुतोष भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद