फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में महामना विद्यालय के नए बने भवन-कक्षाओं का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने शुक्रवार को महामना विद्यालय के नए बने भवन और कक्षाओं का उद्घाटन किया। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि यहां के बच्चों को देखने के बाद इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें बेहतर शिक्षा मिल रही है। बच्चों को शिक्षित करने का कार्य किसी पुण्य से कम नहीं होता है। यदि बच्चों की शिक्षा में कहीं कोई कमी है तो उसके लिए क्या किया जा सकता है इस पर भी सोचने की जरूरत है। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए जिस तरह से सभी ने मिलकर क्लास रूम का निर्माण किया यह सराहनीय कदम है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। बच्चों ने एक प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें