फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू के बाल शल्य विभाग में नए वार्ड का उद्घाटन, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Thu, 29 Dec 2022 07:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईएमएस बीएचयू के बाल शल्य विभाग में लिफ्ट और नए वार्ड का उद्घाटन एमएस प्रो. केके गुप्ता ने किया। बाल शल्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. वैभव पांडेय ने बताया कि 1990 में स्थापित बीएचयू का बाल शल्य विभाग अपनी स्थापना के बाद से अब तक कई कीर्तिमान रच चुका है।
विज्ञापन
बीएचयू के बाल शल्य विभाग में नए वार्ड का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के बाल शल्य विभाग में बच्चों की जांच, इलाज की सुविधाओं में विस्तार किया गया है। विभाग में नई लिफ्ट लगवाने के साथ ही नए वार्ड भी बनवाए गए हैं। गुरुवार को बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने राष्ट्रीय बाल शल्य दिवस के मौके पर लिफ्ट और नए वार्ड का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


सेवाओं के विस्तार के क्रम में एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कहा कि बाल शल्य विभाग में मरीजों के लिए पिछले एक साल में नया मरीज प्रतीक्षालय, केंद्रीयकृत एसी प्लांट, कंप्रेस्ड एयर प्लांट सहित कई नई सुविधाएं शुरू हुई हैं। बाल शल्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. वैभव पांडेय ने बताया कि 1990 में स्थापित बीएचयू का बाल शल्य विभाग अपनी स्थापना के बाद से अब तक कई कीर्तिमान रच चुका है।

समारोह में विभाग की नींव रखने वाली पद्मश्री प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल, डॉ. अजय गंगोपाध्याय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह, डॉ. एसपी शर्मा, प्रो. आरबी सिंह ने भी विभाग की उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान डॉ. शशिप्रकाश मिश्रा, डॉ. राजेश मीडॉ. ना, डॉ. रूचिरा, कर्णिका, डॉ. सुनील सहित अन्य चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें