फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देवराई फाटक से रोह तक नई सड़क का लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शुक्रवार को देवराई फाटक से रोह तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित लगभग 1.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 41.63 लाख रुपये की लागत आई है। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है। पहले इस मार्ग के अभाव में लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ता था। इस सड़के के बनने से देवराई, सरैया, कनकपुर, रोह, किरतपुर, जलालपुर और रतनपुर सहित कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुल-पुलियों, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, डॉ. जेपी दुबे, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें