फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने 13 वार्डों के कार्यों का किया लोकार्पण शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महापौर मृदुला जायसवाल ने नगर के 13 वार्डों में 3.38 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसमें सड़क निर्माण, इंटरलाकिंग टाइल्स निर्माण, नाली व पटरी निर्माण कार्य शामिल हैं। नगर निगम में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत चार सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड संख्या-78 कमलगड़हा, वार्ड 87 आगागंज, वार्ड 66 सरैया, वार्ड 43 कोनिया, वार्ड 8 राजघाट, वार्ड 56 ओंकालेश्वर, वार्ड 82 छितनपुरा, वार्ड 46 सलेमपुरा के कार्य हैं। वार्ड 75 जैतपुरा, वार्ड 74 दारानगर, वार्ड 47 ईश्वरगंगी, वार्ड 54 कतुआपुरा, वार्ड 57 गोलादीनानाथ के कार्य शामिल हैं। शिलान्यास एवं लोकार्पण के दौरान प्रत्येक वार्ड के पार्षद, पूर्व पार्षद व कार्यकर्ताओं के अलावा नगर निगम के अधिकारी, क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें