फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 2 दिन में नौ लोगों पर अतिक्रमण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अतिक्रमण के खिलाफ दशाश्वमेध थाना पुलिस ने अभियान के दौरान दो दिनों में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। राजेंद्र घाट आवागमन मार्ग पर दुकान लगाकर रास्ता बाधित करने के आरोप में दुकानदार अंजनी पांडेय, राजेंद्र घाट पर पानी का काउंटर लगाकर बेच रहे रोशनलाल निवासी लक्ष्मणपुरा गोदौलिया, दशाश्मेध मार्ग पर लकड़ी का खिलौना सड़क पर बेचने और आवागमन बाधित करने के आरोप में राजेश कुमार गुप्ता निवासी नवाबगंज दुर्गाकुंड के खिलाफ दशाश्वमेध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को कई बार समझाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें