बीएचयू हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद पर प्रो. सदानंद शाही को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। अब तक इस पद पर कार्यरत रहे प्रो. विजय बहादुर सिंह के निधन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. शाही को जिम्मेदारी सौंपी है। उधर प्रो. शाही ने विभाग की उन्नति के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि बताया।