फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: अगले साल से वाराणसी-गोरखपुर का सफर तीन घंटे में होगा पूरा, अभी लगते हैं छह घंटे से भी अधिक

Thu, 07 Sep 2023 04:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के भटनी-औड़िहार 125 किमी रेल खंड का दोहरीकरण तेजी से चल रहा है। 2024 में इसके पूरा होते ही वाराणसी से गोरखपुर का सफर तीन घंटे में पूरा होगा।
विज्ञापन
यात्री सुविधाओं और आसान सफर के लिए रेलवे ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के भटनी-औड़िहार 125 किमी रेल खंड का दोहरीकरण तेजी से चल रहा है। 2024 में इसके पूरा होते ही वाराणसी से गोरखपुर का सफर तीन घंटे में पूरा होगा। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्री सुविधाओं और आसान सफर के लिए रेलवे ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के भटनी-औड़िहार 125 किमी रेल खंड का दोहरीकरण तेजी से चल रहा है। 2024 में इसके पूरा होते ही वाराणसी से गोरखपुर का सफर तीन घंटे में पूरा होगा। वर्तमान में छह घंटे लगते हैं। विद्युतीकरण और दोहरीकरण में महज 86 किमी का काम बाकी है। सरयू नदी के बीच पुल निर्माण और रेलवे ट्रैक बिछाने का काम भी होना है। इसके बनते ही भटनी-औड़िहार के बीच ट्रेनें नहीं फंसेंगी।

विज्ञापन

 

रेल अधिकारियों के अनुसार, भटनी-गोरखपुर के 70 किमी रेल खंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण पहले ही हो चुका है। कीड़िहरापुर-मऊ के 21 किमी का कार्य 2023 में पूरा हो चुका है। औड़िहार-सादात 18 किमी का कार्य जून 2023 में कर लिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि भटनी-औड़िहार के बीच दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 2024 में कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

बढ़ेगा ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई भी होगी आसान

रेलखंड का काम पूरा हाेते ही इस रूट पर ट्रांसपोर्ट काफी बढ़ेगा। माल ढुलाई काफी आसान हो जाएगी। तीन से चार घंटे में व्यापारियों के माल और उनके पार्सल आसानी से पहुंच सकेंगे।

प्रतापगढ़ से चलेगी मरुधर, शिवपुर से लखनऊ इंटरसिटी

वाराणसी कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और बीएनआई, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मरुधर एक्सप्रेस अब प्रतापगढ़ से चलेगी। वहीं वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी शिवपुर स्टेशन से खुलेगी। 11 से 15 सितंबर तक शिवपुर स्टेशन से लखनऊ इंटरसिटी अप-डाउन करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को एडीआरएम लालजी चौधरी और कैंट निदेशक गौरव दीक्षित ने शिवपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन पर बिजली, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, कुर्सी, अतिरिक्त टिकट काउंटर, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्री सुविधाओं में कोई लापरवाही नहीं हो। दूसरे चरण का काम 11 सितंबर से शुरू हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें