फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू परिसर में आईएमएस के छात्र को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी (बीओटी) के तृतीय वर्ष के छात्र को छह लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराया गया। छात्र की तहरीर के आधार पर लंका थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्र डॉ. शशि शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह त्रिवेणी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली अपनी दोस्त से मिलने गया था। हॉस्टल के बाहर छह लोग पहले से खड़े थे। उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें