फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMS-BHU:आईएमएस बीएचयू ने जेपी एकेडमी को 2 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के रुइया मैदान पर बुधवार को एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमेंं आईएमसी बीएचयू ने जेपी एकेडमी को दो रन से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर आईएमएस बीएचयू की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 116 रन बनाए। राहुल ने सर्वाधिक 18 जबकि प्रो़ राजेश मीणा ने 14 रन बनाए। जेपी एकेडमी के सुरेंद्र और समीर ने दो-दो विकेट जबकि आर्या ने एक विकेट लिया। आर्या के सीधा थ्रो पर कुलदीप रनआउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेपी एकेडमी की टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान सुरेंद्र ने सर्वाधिक 36 और जेपी सोनकर ने 22 रन का योगदान किया। आईएमएस की ओर से सीताराम, कुलदीप और राजकुमार ने दो-दो जबकि अरुण ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें