फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आईएमएस बीएचयू को सितंबर में मिलेंगे 171 डॉक्टर, मरीजों को होगी राहत, इलाज में मिलेगी सहूलियत

Tue, 27 Aug 2024 01:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी में विभागों के कंसल्टेंट के साथ ही जूनियर, सीनियर रेजिडेंट भी बैठते हैं। वह मरीजों को देखने के साथ ही जरूरी जांच भी करते हैं। चिकित्सा विज्ञान संस्थान में सीनियर रेजिडेंट की तैनाती तीन साल के लिए होती है।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू को जल्द 171 डॉक्टर मिलने वाले हैं। मेडिसिन फैकल्टी में सर्वाधिक 86 जबकि ट्रॉमा सेंटर में 52 की तैनाती होनी है। इतनी संख्या में एक साथ डॉक्टरों की तैनाती के बाद ओपीडी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे जांच, इलाज में सहूलियत होगी। दो सितंबर तक आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी में विभागों के कंसल्टेंट के साथ ही जूनियर, सीनियर रेजिडेंट भी बैठते हैं। वह मरीजों को देखने के साथ ही जरूरी जांच भी करते हैं। चिकित्सा विज्ञान संस्थान में सीनियर रेजिडेंट की तैनाती तीन साल के लिए होती है। इस बीच सीनियर रेजिडेंट के 171 पद खाली हैं। निदेशक कार्यालय की ओर से 171 डॉक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू की गई है। दो सितंबर की रात 11.59 बजे तक आवेदन होगा। बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के साथ ही पैथालॉजी को भी सीनियर रेजिडेंट मिल जाएंगे।

मरीजों के उपचार में निभाते हैं अहम भूमिका
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के साथ ही वार्डों, ओपीडी, जांच केंद्र सहित अन्य जगहों पर आने वाले मरीजों के इलाज, जांच में सीनियर रेजिडेंट अहम भूमिका निभाते है। ओपीडी में कंसल्टेंट के साथ बैठकर मरीजों को देखकर परामर्श देने के साथ ही सीनियर रेजिडेंट वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के लिए भी उनकी डयूटी लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जगह पर कितने डॉक्टर की होगी तैनाती
मेडिसिन फैकल्टी    82
सेंटर                     66
बीएचयू अस्पताल    11
डेंटल फैकल्टी        7
आयुर्वेद फैकल्टी     5

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें