फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी को आईएमएस प्रशासन ने बताया गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में पिछले दिनों रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रेजिडेंट की सुरक्षा की मांग उठाई गई थी। इसके लिए निदेशक को एक पत्र भी सौंपा गया था। अब आईएमएस बीएचयू प्रशासन ने उस पत्र को गलत बताया है। बीएचयू की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि विश्वविद्यालय के संज्ञान में आया है कि तथाकथित रेजिडेंट डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी के नाम से एक पत्र प्रसारित किया जा रहा है, जो भ्रामक है। इस पत्र में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम व पदनाम का भी उल्लेख है, इस बारे में आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि गलत ढंग से नाम, पदनाम का उल्लेख किया गया है। पत्र में तथाकथित सोसाइटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव असैा कोषाध्यक्ष के रूप में हस्ताक्षर किए गए हैं। ऐसा करने वाले वर्तमान में छात्र या रेजिडेंट नहीं हैं और न ही चिकित्सा विज्ञान संस्थान से संबद्ध हैं। निदेशक ने लोगों से अनाधिकृत रूप से जारी हो रहे पत्र और उठाई जा रही मांग से बचने की अपील लोगों से की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें