फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर सुधरी व्यवस्था, नहीं दिखी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रों पर अव्यवस्था धीरे-धीरे दूर होती दिख रही हैं। मंगलवार को शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद बुधवार को कई केंद्रों पर सुबह 9 बजे तक टीका पहुंच गया। साथ ही टोकन वितरण के बाद लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो गया। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, महिला अस्पताल कबीरचौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड पर सामान्य स्थिति रही। बुधवार को कुल 8087 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 18 से 44 के 4624 और 45 से अधिक उम्र वाले 3463 लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को 80 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। 18 से 44 साल के लिए 26 और 45 से अधिक वालों के लिए 54 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें