फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट के आसपास यातायात बेहतर कर जमीनों से हटवाएं अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता के साथ कैंट स्थित मालगोदाम रोड और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य कैंट स्टेशन के सामने ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करना है, ताकि सुचारू रूप से वाहनों का आवागमन हो सके। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि सड़क पर अनावश्यक ऑटो न खड़े हों। लोग बाई तरफ रेलवे की बाउंड्री के अंदर पहले से बने रास्ते से होकर जाएं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की जमीनों से अवैध कब्जा हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने को कहा गया। इसके अलावा रेलवे के विस्तार कार्यों से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने शेल्टर होम सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा फ्लाईओवर के नीचे होने वाले सुंदरीकरण के कार्यों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें