फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छह बीघे की अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त, एक सील और दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए की ओर से बृहस्पतिवार को छह बीघे की अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त कराई गई। इसके अलावा एक अवैध निर्माण सील कर दो को नोटिस दिया गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार सारनाथ वार्ड के फरीदपुर में अरविंद मौर्या की ओर से छह बीघे में अवैध प्लाॅटिंग विकसित की जा रही थी। इसे पुलिस के सहयोग से तोड़ा गया। सिकरौल और शिवपुर वार्ड के तरना यमुना नगर काॅलोनी का निरीक्षण किया गया। यहां आदित्य सिंह की ओर से बगैर नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराया जा रहा था। इसे सील किया गया। इसके अलावा दिनेश सिंह की ओर से नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य कराने पर नोटिस दिया गया। अजय मिश्रा की ओर से नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य कराने पर नोटिस दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें