पुलिस की पूछताछ में चेतगंज निवासी दुकानदार बेलाल ने बताया कि वह अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री कर रहा था। डीसीपी काशी आरएस गौतम के निर्देश पर दालमंडी, हड़हा सराय सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध पटाखों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।
चौक पुलिस ने मंगलवार को दालमंडी में छापा मारकर खिलौने की दुकान से साढ़े तीन क्विंटल अवैध पटाखा बरामद किया। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस छापामारी से कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
देर शाम तक पुलिस की टीमें दालमंडी सहित अन्य बाजारों में भ्रमण करती रहीं। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना के अनुसार, दालमंडी स्थित खिलौने की दुकान से चोरी छिपे अवैध पटाखा की बिक्री हो रही है। इस पर दालमंडी चौकी पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध खिलौने की दुकान की पड़ताल हुई तो उसमें बोरे और कार्टून में रखे 350 किलो अवैध पटाखा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से ही दुकानदार बेलाल खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में चेतगंज निवासी दुकानदार बेलाल ने बताया कि वह अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री कर रहा था। वहीं, डीसीपी काशी आरएस गौतम के निर्देश पर दालमंडी, हड़हा सराय सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध पटाखों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
दुकानदारों को चेताया गया कि अवैध पटाखा की बिक्री करते हुए कोई पकड़ गया तो विधिक कार्यवाही तय है। वहीं, चौक पुलिस ने अपील किया कि इस तरह का अवैध कृत्य करने वालों की गोपनीय सूचनाएं पुलिस को दें। सूचना देने वालों का नाम और पता दोनों गुप्त रखा जाएगा।