फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वरुणा और असि के किनारे के अवैध निर्माणों का फिर से होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएफएल क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रहा निर्माण, वीडीए बनाएगा जांच कमेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। वरुणा और असि नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए वीडीए की ओर से जल्द ही सर्वे किया जाएगा। इसके लिए जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। साथ ही अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई वीडीए बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
वरुणा और असि नदी के किनारे से नदी के दोनों ओर 200 मीटर की दूरी तक हाई फ्लड लेवल (एचएफएल) क्षेत्र घोषित है। बावजूद इसके धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। साल 2018 में वरुणा के किनारे बनाए गए ऐसे 761 भवनों को वीडीए ने चिह्नित किया था। इस लिस्ट में मकानों के अलावा बड़े होटल भी शामिल हैं। विभाग की ओर से 25 भवनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त भी किया गया। वीडीए प्रशासन के अनुसार बोर्ड की बैठक में बनी सहमति के बाद सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नदी के दोनों ओर 50 मीटर ग्रीन बेल्ट

वरुणा नदी के दोनों किनारों से 50 मीटर की दूरी वीडीए की ओर से ग्रीन बेल्ट भी घोषित है। सर्वे में किनारों पर हुए ऐसे कई निर्माण ग्रीन बेल्ट की जद में आएंगे। विभाग इनको चिह्नित कर अब सक्रियता दिखाते हुए वरुणा को अतिक्रमण मुक्त करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें