फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन बिछाने में बाधक बन रहा था अवैध निर्माण, ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट स्टेशन से अंधरापुल, चौकाघाट, सिग्नेचर पुल के रास्ते आगे जाने वाली तीसरी-चौथी रेल लाइन बिछाने में आ रही बाधा को दूर कर दिया गया है। अंधरापुल के पास चार मीटर के अवैध निर्माण को रेलवे ने बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की मदद से ढहा दिया। कैंट स्टेशन के री-यार्ड मॉडलिंग के साथ ही मालवीय ब्रिज के बगल में बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज व डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) का फीडर रूट व्यास नगर से काशी स्टेशन तक सहित अन्य योजनाओं के बीच अंधरापुल में एक मीट शॉप बाधा थी। अवैध निर्माण को हटाने के लिए दिल्ली और लखनऊ में कई बार बैठक भी हो चुकी थी। जिला प्रशासन, कैंटोमेंट बोर्ड और रेलवे चार मीटर जमीन पर दावा कर रहे थे। कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि जमीन चाहे जिसकी भी हो योजना के लिए रेलवे को जितनी जगह की जरूरत होगी उतना ही निर्माण ध्वस्त किया जाएगा। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें