फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के कल्याण में मील का पत्थर है आईआईवीआर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के कार्य किसानों के कल्याण में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने जिलाधिकारी को मेटाबोलॉमिक्स लैब के वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह के माध्यम से माइक्रोबियल कंसोर्टिया, बायोस्टिमुलेंट उत्पादों, अपशिष्ट वाष्पीकरण उत्पादों के अनुसंधान कार्यों की जानकारी दी। संस्थान ने हाल के वर्षों में सब्जी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में योगदान दिया। प्रमुख उपलब्धियों में उच्च गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीजों का विकास, बायोफर्टिलाइजर और बायोस्टिमुलेंट्स आधारित टिकाऊ खेती तकनीकें, एकीकृत कीट प्रबंधक पैकेज, तथा मेटाबोलॉमिक्स और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी पर आधारित जलवायु किस्में शामिल हैं। ये प्रयास छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए कम लागत वाली तकनीकों को बढ़ावा देते हैं। संस्थान ने 100 से ज्यादा हाइब्रिड किस्में जारी की गई हैं। जिलाधिकारी ने संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों व उपलब्धियों की प्रशंसा की। डीएम ने कहा कि भविष्य में जिला प्रशासन की ओर से संस्थान के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय सहयोग की आशा व्यक्त की। फसल सुधार प्रभाग के प्रमुख डॉ. नागेंद्र राय, फसल सुरक्षा प्रभाग के प्रमुख डॉ. एएन सिंह, उत्पादन के डॉ. अनंत बहादुर और डॉ. नीरज सिंह उपस्थित रहे। डीएम ने अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें