फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईवीआर और बिहार विवि के बीच शोध पर समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) और गोपाल नारायण सिंह रोहतास विश्वविद्यालय (बिहार) ने सब्जी विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान व शोध के लिए समझौता किया है। दोनों संस्थान मिलकर छात्र प्रशिक्षण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और शैक्षणिक विकास को मजबूती देंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, पीएचडी स्तर के शोध के लिए सहायता, आधुनिक तकनीकों से परिचय और क्षमता निर्माण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि इस समझौते से अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास की दिशा में तेजी आएगी। संचालन डॉ. इंदीवर प्रसाद ने किया। इस मौके पर डॉ. नागेंद्र राय, डॉ. एसके सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. सुदर्शन मौर्य, डॉ. इंदीवर प्रसाद, अंकित गुप्ता, डॉ. आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें