फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 464 करोड़ से चकाचक होगा आईआईटी कैंपस, सात परियोजनाओं पर होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हेफा से समझौता, जल्द बनकर तैयार होंगे दो हॉस्टल, गर्मी से पहले सभी कक्षाएं होंगी वातानुकूलित
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर आईआईटी के निदेशक ने ध्वजारोहण के बाद की घोषणा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्र-छात्राओं के लिए दो हॉस्टल बनेंगे। गर्मी से पहले सभी कक्षाएं वातानुकूलित बनाई जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय और केनरा बैंक की संयुक्त उद्यम कंपनी हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी (हेफा) के साथ आईआईटी ने 464 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत सात प्रमुख परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर प्रो. अमित पात्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर जिमखाना परिसर में ध्वजारोहण के बाद घोषणा की। ध्वजारोहण के बाद एनसीसी के जवानों निदेशक को सलामी दी।
विज्ञापन

प्रोफेसर अमित पात्रा ने कहा कि हॉस्टलों के रेनोवेशन का काम भी रफ्तार पकड़ेगा। 464 करोड़ से दो नए हॉस्टल, इनोवेशन एवं रिसर्च पार्क, सेंटनरी डिफेंस एवं प्रीसिजन इंजीनियरिंग हब, मालवीय स्टूडेंट एक्टिविटी एंड कंप्यूटिंग सेंटर, आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिजाइन और स्कूल ऑफ डिसीजन साइंस एवं इंजीनियरिंग के लिए नए शैक्षणिक भवन और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए दो नए आवासीय टावर बनाए जाएंगे। प्रो. पात्रा ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए क्रेच की सुविधा मिलेगी। पारिवारिक आयोजन के लिए कम्युनिटी हॉल भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें