आईआईटी बीएचयू में डिजिटल सामग्रियों को सिक्योर और व्यवस्थित बनाया जाएगा। इसके लिए आईआईटी खड़गपुर की मदद ली जाएगी। 19 और 20 अप्रैल को इंस्टीट्यूशनल डिजिटल रेपोजिटरी पर कार्यशाला होगी। श्रीनिवास देशपांडे लाइब्रेरी की ओर से एबीएलटी हॉल-4 में डिजिटल कंटेंट की सुरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। बृहस्पतिवार तक फ्री रजिस्ट्रेशन किया गया। लाइब्रेरी स्टाफ, रिसर्चर और इंटर्न को डिजिटल कंटेंट की सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रोफेसर, सूचना वैज्ञानिक, सिस्टम विश्लेषक, डेटा मैनेजर और रिसर्च से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।