फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयूः 'काशीयात्रा' में रॉक बैंड से सजेगी शाम, फैशन शो में होगा धमाल

Thu, 05 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रॉक बैंड से सजेगी शाम - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में ‘काशीयात्रा - 2017’ का आगाज 20 जनवरी से हो रहा है। देश भर के इंजीनियरिंग कालेज के भावी इंजीनियर्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

20 से 22 जनवरी तक आयोजित ‘काशीयात्रा-2017’ का ये 35वां साल है।
 तीन दिवसीय इस सामाजिक-सांस्कृतिक महोत्सव में नृत्य, संगीत, दृश्य कला, साहित्यिक प्रतियोगिताओं समेत कई कार्यक्रम होने हैं।
काशीयात्रा की टीम पूरी तरह से इसकी तैयारी में जुट गई है। 
बंदिश, तूलिका से लेकर फैशन शो ‘मीराज’ और रॉक बैंड की प्रस्तुतियां इस काशीयात्रा को बेहद खास बनाने जा रही है।
काशीयात्रा के तहत ‘संवाद’ में वाद-विवाद, अल्फाज, बैटल फ्रंट और स्पीक अ लॉट जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
वहीं ‘तूलिका’ में आर्ट मैराथन, टी-शर्ट पेंटिंग, पेपर पोस्टर डिजाइनिंग, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता होगी।
ऐसे ही ‘बंदिश’ में सुर, कृति और अद्वैत यानी की रॉक बैंड प्रतियोगिता होनी है।
अद्वैत रॉक बैंड प्रतियोगिता में जज बनकर ‘आयुद्ध’ रॉक बैंड आ रही है।
वहीं क्रॉसविंड्स में वेस्टर्न म्यूजिक बैंड इवेंट होना है।
‘नटराज’ में ब्लिस ग्रुप डांस, कट ए रग सोलो डांस और डुएट डांस कंप्टीशन होना है।
‘अभिनाम’ के तहत हुल्लड़, रंगमंच और अस्मिता जैसी नाट्य प्रतियोगिताएं होंगी।
ऐसे ही मीराज फैशन शो काशीयात्रा में एक अलग ही रौनक भरेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें