फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News: आईआईटी बीएचयू को पुरातन छात्रों से मिला 20 करोड़ का दान, गुरु-शिष्य से लेकर सहपाठी का नाम भी शामिल

Wed, 11 Oct 2023 02:26 PM IST
किरन रौतेला वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू में अकेले 13.28 करोड़ का दान राज यावतकर ने किया है। 1980 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र रहे राज यावतकर वर्तमान में यूएसए के जूनिपर नेटवर्क्स के सीटीओ हैं। उन्होंने आईआईटी बीएचयू में स्टूडेंट एकेडमिक सेंटर की स्थापना के लिए ये दान दिया है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के पुरातन छात्र, संस्थान को अपनी थाती मानकर इसे आगे बढ़ाने का जिम्मा ले रखा है। यहां से पढ़-लिखकर निकले पुरातन छात्र, संस्थान पर दिल खोलकर खर्च भी कर रहे हैं। कभी दान के रूप में आर्थिक सहयोग करके तो कभी मेडल व स्कॉलरशिप के तौर पर संस्थान के वर्तमान छात्र-छात्राओं की मदद करके। इसी सहयोग की बदौलत आईआईटी बीएचयू को इस साल करीब 20 करोड़ दान के तौर पर पुरातन छात्रों से मिले हैं।

आईआईटी बीएचयू में अकेले 13.28 करोड़ का दान राज यावतकर ने किया है। 1980 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र रहे राज यावतकर वर्तमान में यूएसए के जूनिपर नेटवर्क्स के सीटीओ हैं। उन्होंने आईआईटी बीएचयू में स्टूडेंट एकेडमिक सेंटर की स्थापना के लिए ये दान दिया है। इससे पहले पालो अल्टो नेटवर्क्स के सीईओ व पुरातन छात्र निकेश अरोड़ा ने सर्वाधिक 15 करोड़ का दान संस्थान को दिया था।

गुरु-शिष्य से लेकर सहपाठी के नाम भी दान व स्कालरशिप 

स्टूडेंट एलुमनी इंटरैक्शन सेल (एसएआईसी) के तहत और भी कई दान संस्थान को मिले हैं। 1982 बैच के डॉ. प्रभात कुमार टेकरीवाल ने अपने गुरु प्रो. पीसी उपाध्याय की स्मृति में गुरु-शिष्य छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए 33 लाख का आर्थिक सहयोग किया है। इसी तरह केमिकल इंजीनियरिंग के 1997 बैच ने अपने साथी स्वर्गीय दिलीप अय्यर के नाम से छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए 32 लाख का दान दिया। दिलीप अय्यर एंडोमेंट स्कॉलरशिप केमिकल इंजीनियरिंग के बीटेक के छात्र को मेरिट कम मींस के तहत दी जाएगी। इसके अलावा पुरातन छात्र विनोद घई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड इनोवेशन के लिए 3.8 करोड़ रुपये दान दिए। अतुल भंडारी और अर्चना सिंघवी ने पिता ओम प्रकाश भंडारी के नाम पर ओम प्रकाश भंडारी इंडोमेंट मेडल के लिए 10 लाख रुपये दान किए। जगमोहन और मंजू बंसल स्काॅलरशिप के लिए 12 लाख का दान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें