फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT-BHU: 25 को प्रोफाइल पंजीकरण, 30 से चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू (IIT-BHU) के बीटेक, बीआर्क और आईडीडी पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। 30 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी में जुटे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 25 जुलाई को छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन प्रोफाइल पंजीकरण होगा। 25 से 29 जुलाई तक छात्र-छात्राओं को हॉस्टल में रिपोर्टिंग करनी है। 29 जुलाई को भौतिक पंजीकरण होगा। 30 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। नए सत्र को लेकर छात्र-छात्राओं के आगमन से आईआईटी कैंपस गुलजार होने लगा है। नए छात्र-छात्राओं को कैंपस तक छोड़ने के लिए उनके अभिभावकों और सगे-संबंधियों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे परिसर की रौनक बढ़ चली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें