फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली, 43 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी

Thu, 14 Dec 2023 10:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी छात्रों का आरोप है कि हाईटेक बनने का दावा करने वाली कमिश्नरेट की पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की पहचान तक नहीं कर सकी, फिर गिरफ्तारी का सवाल नहीं उठता।
विज्ञापन
बीएचयू आईआईटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के 43 दिन बाद भी लंका थाने की पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक 100 सीसी कैमरे खंगाले गए, लेकिन आरोपियों की पहचान तक नहीं हो सकी। मामले की जांच में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल, साइबर सेल सहित आठ टीमें लगी हैं।

आईआईटी छात्रों का आरोप है कि हाईटेक बनने का दावा करने वाली कमिश्नरेट की पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की पहचान तक नहीं कर सकी, फिर गिरफ्तारी का सवाल नहीं उठता। आईआईटी परिसर में घटना हुई थी, फिर भी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

एक नवंबर की रात हुई थी घटना

आईआईटी बीएचयू की बीटेक की छात्रा के साथ एक नवंबर की रात डेढ़ बजे कर्मनबीर बाबा मंदिर के पास बुलेट सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। छात्रा के बयान के आधार पर लंका पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। छात्रा का बयान भी पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो चुका है। इस घटना से आक्रोशित बीएचयू छात्र-छात्राएं परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस और विवि प्रशासन के समझाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर छात्र शांत हुए थे।

पुलिस की गठित टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं। बदमाश चिह्नित किए जा रहे हैं। मुकदमे की विवेचना जारी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। - आरएस गौतम, डीसीपी, काशी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें