आईआईटी बीएचयू जेईई एडवांस क्वालिफाई करने वाले मेधावियों का मार्गदर्शन करेगा। संस्थान के ऑनलाइन ओपन हाउस कार्यक्रम ‘आईआईटी बीएचयू को जानें’ में छात्र-छात्राओं को संस्थान के शिक्षाविदों, कैंपस जीवन और प्लेसमेंट आदि से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। कार्यक्रम 17 जून को आयोजित किया गया है। इसमें आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा, डीन और संस्थान के मौजूदा छात्र जुड़ेंगे। जेईई क्वालिफाई कर आईआईटी में प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं उनसे सवाल पूछकर अपने संदेह (डाउट) दूर कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जेईई एडवांस का रिजल्ट निकलने के बाद छात्र-छात्राएं एडमिशन के लिए प्रवेश संस्थानों के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक हैं।