आईआईटी बीएचयू के छात्र स्कूली बच्चों को रिसर्च और इनोवेशन के बारे में बताएंगे। मेक इंडिया साइंटिफिक पहल के तहत सोमवार को बीएचयू में आयोजित विज्ञान महोत्सव में विद्यालयों के छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े अनुसंधान से जुड़ी जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता वैज्ञानिक प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत दुनिया में अग्रणी भूमिका में हैं। युवाओं को इस क्षेत्र में होने वाले शोध और नवाचार के प्रति जागरूक करते रहने की जरूरत है। आईआईटी बीएचयू के छात्रों की ओर से शुरू मेक इंडिया साइंटिफिक पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रो. रविंद्र ने कहा कि युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की जरूरत है। आईआईटी बीएचयू के छात्र और शैक्षिक पहल के प्रमुख मुरारी कुमार ने बताया कि स्कूली छात्रों को विज्ञान के साथ-साथ तकनीक के बारे में भी अपडेट करना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।