बैटरी कैपेसिटर तकनीक से मोबाइल की दुनिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आईआईटी बीएचयू में विकसित इस तकनीक से मोबाइल की बैटरी को फुल चार्ज होने में मात्र 20 मिनट का समय लगेगा। आईआईटी बीएचयू के सिरामिक इंजीनियरिंग विभाग के हाइड्रोजन वैज्ञानिक डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि बैटरी कैपेसिटर तकनीक विकसित करने की दिशा में काफी काम हो चुका है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह तकनीक आज की लिथियम आयन बैटरी की अगली पीढ़ी होगी और इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। इस नई तकनीक से हाइड्रोजन को इलेक्ट्रिक में बदला जा सकता है।