आईआईटी बीएचयू के फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में शनिवार को हुए कार्यक्रम में विद्वानों ने ओरल ड्रग डिलीवरी से जुड़ी चुनौतियों और उसके निवारण पर मंथन किया। यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा में डिस्टिंग्विश रिसर्च प्रोफेसर एमएनवी रवि कुमार ने कम घुलनशीलता वाली दवाओं को प्रभावी ढंग से मुंह के माध्यम से देने की क्लिनिकल चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सामग्री विज्ञान,आण्विक जीवविज्ञान और औषधि विज्ञान के समन्वित दृष्टिकोण से समस्या का समाधान विकसित किया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रिसीजन-पॉलिएस्टर्स से निर्मित नैनो-स्तरीय ड्रग कैरियर्स पर आधारित एक नवीन डिलीवरी प्रणाली रही। स्वागत डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. दिनेश कुमार ने किया।