आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसरों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रो. पात्रा ने कहा कि व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास ही इस दिशा में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। इस दौरान स्वच्छता, सतत विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। संकल्प में कहा कि स्वच्छता केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है। शपथ में सामूहिक जिम्मेदारी, सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण की भावना जाहिर की गई। सेवा कैंपेन का नोडल ऑफिसर प्रो. एएन साहू ने बताया कि यह पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा।