उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी (ऑनर्स) कृषि और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में कम अंक आने से जिन अभ्यर्थियों को एडमिशन नहीं मिल सका उन्हें दोबारा मौका दिया जा रहा है। इसके तहत प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को चयनित कोर्स को बदलना होगा। कॉलेज की ओर से वेबसाइट पर सूचना जारी की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी बीएससी (फिजिक्स, मैथ) और बीए में प्रवेश ले सकते हैं। बीए के लिए 22 जुलाई और बीएससी के लिए 23 जुलाई को विज्ञान भवन के कक्ष संख्या 15 और 20 में पहुंचना होगा। यहां फीस जमा कर प्रवेश लिया जा सकता है।