सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में गंदगी होने पर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जिम्मेदारी तय की है। नगर आयुक्त की ओर से उन्हें निर्देश दिया गया कि सभी सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर लें, यदि कहीं गंदगी हो तो तत्काल साफ कराएं। निरीक्षण में गंदगी पाई गई तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों में मूलभूत व्यवस्था, साबुन, पानी, सेनेटरी पैड, तौलिया आदि रखे। किसी भी शौचालय में ताला न लगे। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। जल्द ही पर्यवेक्षणीय अधिकारी निरीक्षण कर इनकी रिपोर्ट देंगे। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी शौचालयों में पानी की व्यवस्था रहे।