फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ढंग से जांच हुई तो नपेंगे कई अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वित्तीय अनियमितता की जांच करने वाली नगर निगम की टीम बेहतर तरीके से जांच करेगी तो कई अधिकारी और कर्मचारी नपेंगे। डीएम के आदेश पर नगर आयुक्त की ओर से गठित टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में गठित टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के परिवहन विभाग में वाहनों के खरीद फरोख्त, मरम्मत आदि से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर जांच टीम अपनी संस्तुति करेगी। पहले की रिपोर्ट के आधार पर पांच कर्मचारियों का निलंबन किया गया था। निलंबन अवधि में एक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गया। बाकी चार कर्मचारी अलग-अलग आदेश के जरिये बहाल हो गए और काम कर रहे हैं। जब डीएम ने कार्रवाई का आदेश दिया तो नगर निगम में हड़कंप मच गया। इस मामले में वे फर्म भी फंसी हैं जिनका रजिस्ट्रेशन ही नगर निगम मेंं नहीं है। इन फर्माें को भुगतान किया गया है।
पर्यवेक्षीय अधिकारियों की भूमिका भी वित्तीय अनियमितता में शिथिल होना भी मिलीभगत की ओर इंगित कर रहा है। दस्तावेजों में लिखावट भी दो से तीन लोगों की है। कई दस्तावेजों में कूटरचना भी हुई है। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की शिकायत को संज्ञान में लेकर डीएम ने पांच सदस्यीय जांच टीम से जांच कराई। जांच में अनियमितता मिलने के बाद डीएम ने नगर आयुक्त को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें