फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रंग डारुंगी नंद के लालन पे... से बहाई बसंती बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अविरल गंगा के तट पर वसंती ऋतु के सांगीतिक संध्या वासंतिकी में पद्मभूषण पं. राजन मिश्र व पं. साजन मिश्र की शिष्या डॉ. शालिनी सिन्हा ने सुरों की गंगा प्रवाहित की। गुरु की चर्चित बंदिशों को स्वर देकर उनकी गायिकी का एहसास कराया। उन्होंने राग भीमपलासी के विलम्बित ख्याल की बंदिश-अब तो बड़ी बेर भई... से गायन की शुरुआत की। मध्यलय तीनताल की बंदिश के बोल थे- प्रीतम की पाती...। होरी-रंग डारुंगी नंद के लालन पे... से विराम दिया। तबले पर सिद्धांत मिश्र और हारमोनियम पर मोहित साहनी ने कुशल संगत की। दूसरी प्रस्तुति भारत रत्न पं. रविशंकर के शिष्य पं. शुभेंद्र राव ने सितार से सभी को झंकृत किया। राग बसंत पंचम में विलंबित रूपक ताल और द्रुत तीनताल की रचनाओं को विस्तार दिया। रवींद्र संगीत से समापन किया। स्वागत सुचित्रा चक्रवर्ती, धन्यवाद अशोक कपूर और संचालन डॉ. आशीष जायसवाल ने किया। इस मौके पर अभिजीत अग्रवाल, पं. ऋत्विक सान्याल, सिडबी के जीएम रितेश कुमार, यूको बैंक के डिप्टी जोनल हेड अशोक गुप्ता, डॉ. अनुराधा रतूड़ी, डॉ. बेटिना बॉमर, रवींद्र नारायण गोस्वामी, डॉ. गौतम चक्रवर्ती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें